बिहारशरीफ, मार्च 1 -- फोटो: तेल्हाड़ा पैक्स: अवार्ड ग्रहण करते तेल्हाड़ा पैक्स अध्यक्ष रामकुमार प्रसाद। एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा पैक्स अध्यक्ष रामकुमार प्रसाद को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों व सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दो राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय व भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा उन्हें नेशनल युवा स्वरोजगार अवार्ड दिया गया। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने भी उन्हें एक विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...