तेल्हाड़ा में साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
बिहारशरीफ, जून 7 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा खेल मैदान में संडेज ऑन साइकिल अभियान के तहत क्रीड़ा भारती की ओर से साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके पहले साइकिल रैली निकालकर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। मौके पर सन्नी कुमार, कुणाल बनर्जी, शिवकुमार कुशवाहा, छोटे आदि मौजूद थे। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय) यह भी पढ़ें- क्रीड़ा भारती ने निकाली साइकिल यात्रा यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर निकाली रैली यह भी पढ़ें- फिट इंडिया अभियान के तहत निकाली गई साइकिल रैली, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.