बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा के ताड़पर महादेव स्थान प्रांगन में मंगलवार को अखंड-कीर्तन को आयोजन किया गया। 24 घंटे के अखंड में कई गांवों की कीर्तन मंडली शामिल हुई। हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हर साल ग्रामीणों के सहयोग से इसका आयोजन होता है। इस कार्य में मनोज कुमार यादव, संत सुदामा बाबा, साधु जी, अवध जी, भगत जी, रामानंद, मनी कुमार, बबलू कुमार, गणेश कुमार आदि सहयोग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...