बोकारो, सितम्बर 29 -- चंद्रपुरा। पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से तेलो दुर्गा मंडप में आयोजन के दौराना हरिद्वार के लिए 20 सहायक योग शिक्षकों को मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। तेलो मध्य के मुखिया युगल महतो, तेलो पश्चिमी के मुखिया डॉ जितेंद्र शर्मा, न्यास के जिला कोषाध्यक्ष कमल महतो, प्रखंड प्रभारी ईश्वर महतो व तेलो शाखा प्रभारी सुरेश वर्मा ने सभी मुख्य योग शिक्षकों को रवाना किया। न्यास के जिला प्रभारी श्यामदेव प्रसाद ने बताया कि 1 से 5 अक्टूबर तक हरिद्वार में मुख्य योग शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें योग, प्राणायाम और स्वदेशी चिकित्सा की गहन जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...