बोकारो, मार्च 29 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में रविवार को त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रियव्रत पांडेय, संतोष कुमार, सूरज कुमार, आनन्द कुमार, प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडेय, कार्यशाला प्रमुख मंटू हजारी एवं सह प्रमुख नीलम कुमारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। वरिष्ठ आचार्य संजय गिरि ने मुख्य वंदना स्थल पर उपस्थित सभी अतिथियों का परिचय कराया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्या भारती द्वारा आयोजित कार्यशाला में पूरे वर्ष भर की योजना बनाई जाती है। साथ ही बीते वर्ष विद्यालय कार्य में क्या कमी रही, उनके सबल और निर्बल पक्ष पर विचार किया जाता है। मुख्य अतिथि ने कहा इस प्रकार की आगामी वर्ष की योजना तैयार कर कार्य करने से व्यवस्थित पठन-पाठन का कार्य संपन्न होता है और यह एक उत्तम व्यवस्था है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.