बोकारो, अप्रैल 22 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलो पूर्वी पंचायत के दांदूडीह के महली टोला गांव के एक कुआं में मंगलवार को एक नवजात शिशु का शव मिला। शव दो तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। यह कुआं कुलदीप महली का बना हुआ है। उनके घर की एक महिला ने कुएं में नवजात शिशु का शव देखा। ऐसे में स्थानीय मुखिया शंकर महतो को सूचना दी गई। मुखिया ने पहुंचकर जानकारी लेने के साथ ही चंद्रपुरा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना प्रभारी विक्रम कुमार जवानों के साथ पहुंचकर शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चास भेजा। यह भी पढ़ें- अधकटी महिला की लाश की नहीं हो सकी है पहचान थाना प्रभारी ने कहा कि ये जघन्य अपराध है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.