बोकारो, अप्रैल 10 -- चंद्रपुरा की सबसे बड़ी आबादी वाले तेलो गांव में सात दिवसीय मारूति नंदन यज्ञ को लेकर माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। 10 से 16 अप्रैल तक तेलो के माइन टोला सोलह आना प्राचीन हनुमान मंदिर तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बाहर हटिया मैदान में स्थापित 51 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व श्री श्री 1008 हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पहले दिन शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा व शोभायात्रा निकलेगी। इसकी सारी तैयारी यज्ञ समिति द्वारा कर ली गई है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। तेलो सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बाहर हटिया मैदान में वीर हनुमान की स्थापित प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है। इसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। इस प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.