लोहरदगा, मार्च 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। छोटानागपुरिया तेली समाज लोहरदगा के द्वारा समाज के नेता तिलेश्वर साहू की पुण्य तिथि मनाई गई। इनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तेली धर्मशाला में प्रो शिवदयाल साहू की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रो शिवदयाल ने कहा कि लोहरदगा जिला में समाज को संगठित करने में तिलेश्वर साहू की अहम भूमिका रही है इसलिए उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। तिलेश्वर साहू हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हम लोगों के दिलों में सदा जीवित है। उनका मार्ग दर्शन और सादगी हमेशा प्रेरित करती रहेगी।कैलाश साहू ने कहा कि तिलेश्वर साहू हमेशा समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत रहेंगे।श्रद्धांजलि सभा में लखपति साहू, विदेशी साहू, राम बिलास साहू, नंदकिशोर साहू, मुन्ना साहू, शिवशंकर साहू, बजरंग साहू, कैलाश साहू, रवि साहू...