रांची, मार्च 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। शहर के एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को तेली समाज द्वारा राज्यस्तरीय होली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि मूलवासी सदान के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद और आरयू के डब्ल्यूडीएस डॉ. सुदेश कुमार साहू ने किया। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, एकता और राजनीतिक जागरुकता पर जोर देते हुए अंधविश्वास त्यागने का आह्वान किया। कोलकाता और ओडिशा के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय साहू और संयोजक अमित साहू ने किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। राज्य के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.