गुमला, दिसम्बर 28 -- सिसई। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज सिसई प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन को लेकर रविवार को विद्या मंदिर कुदरा सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गौतम साहु ने की। कमेटी गठन के लिए पर्यवेक्षक के रूप में जिला संरक्षक हिरा साहु, मुनेश्वर साहु, प्रवक्ता शिवचरण साहु व पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर साहु उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए हिरा साहु ने समाज के पूर्वजों के योगदान को याद करते हुए युवाओं, महिलाओं व बुद्धिजीवियों से समाज हित में आगे आने की अपील की। जिला संरक्षक मुनेश्वर साहु ने सिसई प्रखंड को संगठन की मजबूत इकाई बताया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर साहु ने 11 जनवरी को बाघमुड़ा में होने वाले वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मत...