तेलीबाग में हाईटेंशन लाइन से छुआ पाइप, मजदूर की मौत
लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, संवाददाता। तेलीबाग स्थित राजीव नगर घोसियाना में सोमवार सुबह निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सीतापुर के कला रामपुर दहावा गांव निवासी 22 वर्षीय पवन पिछले कुछ समय से पीजीआई क्षेत्र के चिरैयाबाग में रहकर मजदूरी करता था। भाई पहलवान के मुताबिक पवन सोमवार सुबह करीब 10 बजे साथियों के साथ दूसरी मंजिल पर लोहे का पाइप चढ़ा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- करंट लगने से मजदूर की गयी जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.