लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ संवाददाता पीजीआई के कल्ली पश्चिम इलाके में मामूली विवाद के बाद दबंग युवकों ने सरकारी बस चालक का पीछा करते हुए उसे तेलीबाग चौराहे पर घेर लिया। खूब उत्पात मचाया। आरोप है कि युवकों ने चालक की पिटाई की। बस के शीशे तोड़ डाले। यह देख यात्रियों और राहगीर के बीच अफरा तफरी मच गई।प्रयागराज निवासी चालक राजीव कुमार त्रिपाठी के मुताबिक वह शुक्रवार को सरकारी बस लेकर प्रयागराज से लखनऊ लौट रहे थे। रायबरेली रोड पीजीआई के कल्ली पश्चिम इलाके में बस फुटपाथ पर खड़े एक ठेले से हल्का सा टकरा गई थी। इसी बात से नाराज ठेला लगाने वाला युवक अपने तीन चार साथियों के साथ बस का पीछा करते हुए तेलीबाग तक पहुंच गया। तेलीबाग चौराहे पर बस के आगे गाड़ी लगा दी। बस रुकवाकर अंदर घुसे और चालक को पीटना शुरू कर दिया। बस में तोड़फोड़ की। कई शीशे टूट गए। बस में बै...