लखनऊ, अप्रैल 1 -- एलडीए द्वारा तेलीबाग बाजार के पुराने भवनों को सीलिंग और मानचित्र के नोटिस दिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तीसरे दिन हस्ताक्षर अभियान चलाया। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा ने बताया कि अभियान 02 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने मांग की कि जोनल और मास्टर प्लान में तेलीबाग बाजार को 'मार्केट स्ट्रीट' घोषित किया जाए। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सालों पुराने प्रतिष्ठानों को राहत देने की मांग की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.