लखनऊ, मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने एलडीए द्वारा तेलीबाग बाजार के व्यापारियों को सीलिंग और मानचित्र के संबंध में दिए गए नोटिस देने का विरोध किया है। संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने गुरुवार को तेलीबाग में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कई भवन 50 साल पहले के बने हुए हैं। ऐसे में पुराने भवनों से मानचित्र मांगने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने बताया कि जिस समय यह भवन बन रहे थे। उस समय एलडीए अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिन बाजारों में 90 प्रतिशत से अधिक व्यावसायिक गतिविधियां हो रही हैं, उन्हें सरकार स्वयं 'मार्केट स्ट्रीट' घोषित करे। उन्होंने कहा कि 29 मार्च से 2 अप्रैल तक तेलीबाग में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपकर जोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.