लखनऊ, जनवरी 6 -- तेलीबाग के निजी अस्पताल में मरीज के इलाज में लापरवाही मामले में दोषी मिले अस्पताल के संचालन पर रोक लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही संचालन न होने की रिपोर्ट आला अफसरों को भेजी थी, लेकिन अस्पताल का संचालन हो रहा है। इसकी शिकायत मिली है। आलमबाग के कृष्णा पल्ली निवासी सौरभ मिश्रा को पेशाब में संक्रमण और खून आने की शिकायत होने पर परिवारीजनों ने पिछले साल तेलीबाग के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मरीज को आईसीयू में शिफ्ट करके इलाज शुरू किया गया था, जहां मरीज को गलत कैथेटर डाल दिया गया था। इससे पेशाब संबंधी समस्या और अधिक बढ़ गई थी। ऐसे में तीमारदारों को केजीएमयू में मरीज का दोबारा ऑपरेशन कराना पड़ गया था। पीड़ित...