सहारनपुर, फरवरी 4 -- गांव तेलीपुरा तितपालू में सड़क काटकर पेड़ लगाने को लेकर हुए विवाद में किशोर की मौत के बाद पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी निशान देही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां भी बरामद की गई। थाना प्रभारी प्रवेश शर्मा ने बताया कि एक फरवरी को गांव तेलीपुरा तितपालू में सड़क काटकर पेड़ लगाने को लेकर हुए विवाद दो पक्षों में कहासुनी हुई जो देखते-देखते गाली गलौज और मारपीट में बदल गई। शोर सुनकर बीच बचाव के लिए पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई इस दौरान आहद (14) पुत्र ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया 2 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई इसके बाद मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाई गई। मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर बाबर मुकर्रम और साकिर पुत्रगण नसीरु...