पूर्णिया, मई 4 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत भवानीपुर के तेलियारी चौक पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवकों में भवनदेवी टोला निवासी सुमित कुमार, अमित कुमार तथा रघुनाथपुर पंचायत के छप्पन निवासी मो. नौशाद शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि कुछ युवक नशे की हालत में चौक पर उत्पात मचा रहे हैं जिससे माहौल बिगड़ रहा है। सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक उमेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान उनके शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.