वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चेतगंज के तेलियाबाग इलाके में सोमवार रात एक दुकान में आग लगी। आग इतनी भीषण थी की अफरा तफरी मच गई।बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा कीमती सामान जलने लगा। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में घंटा समय लग । वही, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले सूचना मिलते ही तेलियाबाग चौकी इंचार्ज अली अतहर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत इलाके को खाली कराया और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। चौकी इंचार्ज अली अतहर ने दुकान के अंदर घुसकर कई जरूरी सामान बाहर निकलवाया,जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने से बच गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.