वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। तेलियाबाग क्षेत्र में खुले नालों को ढका जाएगा। शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने तेलियाबाग, नदेसर क्षेत्र में नाला सफाई के संबंध में निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिया। जूता मार्केट के आसपास निरीक्षण के दौरान महापौर ने मुख्य अभियंता आरके सिंह को खुले नालों को ढकने का निर्देश दिया। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के बोले काशी अंक में गुरुवार को 'सीवेज-ट्रैफिक जाम से 'पांव' में रही बेड़ी' शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी।महापौर ने रनिया महाल में 10 मई तक नाले की सफाई, तेलियाबाग सहकारी बैंक से चौकाघाट नाले की सफाई 15 मई तक और मरी माता मंदिर से कैंट रोड तक नाले की सफाई हर हाल में 25 मई तक पूरा करने की समयसीमा दिया।इसके अलावा नदेसर धोबी घाट के रास्ते को पक्का कराने, अवैध कब्जा हटाने और सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.