हरदोई, अप्रैल 14 -- टड़ियावां। क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों के कटान होते ही वन विभाग और प्रशासन की सख्ती के दावों की पोल सामने आ गई है। हालांकि वन दरोगा ने मौके की छानबीन कर कार्रवाई की बात कही है। टड़ियावां थानाक्षेत्र के तेलियानी गांव में सोमवार देर रात लकड़ी कटान माफिया ने प्रतिबंधित आम के पांच पेड़ काट दिए। आरोप है कि बीते एक सप्ताह में थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भी प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती के बावजूद आखिर किसके संरक्षण में आए दिन हरे पेड़ों पर आरा चल रहा है। यह भी पढ़ें- आम के बाग पर चली आरी, 50 पेड़ काटकर बाग साफ वन दरोगा अभय पटेल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। विभागीय टीम जांच कर रही है। दोषियों को चिह्नित करने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.