रामगढ़, फरवरी 17 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24/25, तेलियातु में मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कुसुमलता मुंडा का जनसंपर्क अभियान हुआ। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। क्षेत्रवासियों ने भी खुलकर अपनी अपेक्षाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एक ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो ईमानदार, सशक्त और जनहित के प्रति समर्पित हो। स्थानीय नागरिकों को कुसुमलता ने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में पारदर्शिता, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और समग्र विकास सुनिश्चित करने की कोशिश करुंगी। क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि वे ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनना चाहती हैं, जो हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए ठोस पहल करे। वहीं युवाओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.