लखीसराय, अप्रैल 16 -- मनीष कुमार, लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड में तेलहन फसल, विशेषकर सरसों और तीसी की खेती करने वाले किसान इन दिनों कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। टाल और दियारा क्षेत्र की विशेष भौगोलिक स्थिति के कारण यहां खेती करना आसान नहीं है। बुआई से लेकर कटाई और बाजार तक हर चरण में किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बुआई के समय सबसे बड़ी समस्या जलजमाव और नमी की असमान स्थिति है। टाल क्षेत्र में लंबे समय तक पानी भरा रहने से समय पर बुआई नहीं हो पाती, वहीं बारिश की कमी होने पर मिट्टी में नमी नहीं रहती, जिससे बीजों का अंकुरण प्रभावित होता है। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ में तेलहन की खेती ना के बराबर इसके साथ ही उन्नत और रोग-प्रतिरोधी बीजों की कमी भी किसानों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.