समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- अभय कुमार। पूसा राज्य का लखीसराय व औरंगाबाद तेलहन सीड का हब बनेगा। इसके लिए डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा एवं बिहार कृषि विवि, सबौर से जुड़े संस्थान को जम्मिेवारी सौंपी गई है। पूसा कृषि विवि के वैज्ञानिको की देखरेख में राज्य कृषि फार्म,हल्सी (लखीसराय) को विकसित किया जायेगा। तो औरंगाबाद के राज्य कृषि फार्म,दाउदनगर को विकसित करने की जम्मिेवारी सबौर विवि से जुड़े वीकेएस कृषि कॉलेज डुमरांव(बक्सर) को सौंपी गई है। इसके लिए दोनों ही संस्थानो को 150-150 लाख रूपये की स्वीकृति सरकार ने दी है। पूसा से जुड़े फार्म में गुणवत्तायुक्त फाउंडेशन एवं सर्टिफाईड बीजो का उत्पादन एवं उत्पादित बीजो को कोल्ड स्टोरेज गोदाम में भंडारण करने की जम्मिेवारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- तेलहन का सीड हब बनेगा राज्य का लखीसराय व औरंगाबाद...