तेलमर में चोरों ने काट लिये बिजली के तार
बिहारशरीफ, जून 14 -- हरनौत, निज संवाददाता। तेलमर थाना क्षेत्र में चोरों ने कृषि कार्य के लिए 118 बिजली के पोल से तार काट लिये हैं। करीब 13 किलोमीटर लंबा तार काटा गया है। विभाग को करीब 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने जेई को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि सदर डीएसपी-टू के कार्यालय से महज एक-दो किलोमीटर के अंदर तेलमर के बाइस बिगहा खंधा, वनगच्छा के हजारी खंधा, बेजापति निचला और बिचला खंधा आदि स्थानों से बिजली के तार काटे गये हैं। जेई दीपक राम ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर करायी है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- तेलमर में चोरों ने काट लिये बिजली के तार यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त कर 400 मीटर तार चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.