तेलखारी जंगल से दो साइबर अपराधी को पुलिस ने दबोचा
गिरडीह, मई 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गाण्डेय थाना क्षेत्र के कच्छेल के समीप तेलखारी जंगल से दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई है। दरअसल एसपी सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के कच्छेल गांव के समीप तेलखारी जंगल में बैठ कर कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है। इस सूचना को एसपी ने गंभीरता से लिया और साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत की अगुवाई में एक टीम का गठन कर छापामारी करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर टीम ने तेलखारी जंगल में छापामारी किया और दो साइबर अपराधियों को धर दबोचा। पकड़े गये साइबर अपराधियों में जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रसनजोरी निवासी धनराज मंडल एवं सरिया थाना क्षेत्र के छोटकी सरिया निवासी रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.