सीवान, मार्च 20 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली स्थित पब्लिक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में बुधवार की शाम मजिस्ट्रेट की देख रेख में तेलकथू पैक्स का मतगणना कार्य प्रारंभ किया गया। जहां सभी मतगणना के लिए तीन काउंटर बनाया गया था। इस दौरान पहले से ही बढ़त बनाते हुए देवाचंद यादव ने लगातार दूसरी बार पैक्स चुनाव पर जीत दर्ज की। वहीं मतगणना में देवाचंद यादव को 443 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी विनोद कुमार यादव को 251 मत मिले। इस प्रकार देवाचंद यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार यादव को 192 मतों से पराजित किया। इस मौके पर मजिस्ट्रेट डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह, सीओ उदयन सिंह, एमओ अरुण कुमार, पुअनि सोहन मिश्रा सहित अन्य पुलिस व कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...