सीवान, मार्च 19 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के तेलकथू पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। जहां सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मत पेटी में वोट डालें। सुबह के समय से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ देखने को मिली, जिसमें महिलाओं और युवतियों की भागीदारी अधिक रही। विशेषकर महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पहली बार मतदान करने पहुंची युवतियों ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं बुजुर्ग मतदाता भी सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे मतदान प्रतिशत में भी लगातार वृद्धि दर्ज की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.