तेलंगाना से युवक का शव साजनपुर पहुंचा, ठेकेदार के दरवाजे पर शव रख किया हंगामा
समस्तीपुर, जून 7 -- वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र के साजनपुर गांव निवासी बुद्धि सहनी के पुत्र बलराम कुमार उर्फ बल्ली (30) का शव रविवार सुबह गांव पहुंचा तो इलाके में मातम पसर गया। आंगन में शव रखते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मां, पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। महिलाओं के करुण क्रंदन से लोगों की आंखें भी नम हो गईं। मृतक की पत्नी छह माह की गर्भवती है। पति का शव देखते ही वह रो-रोकर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। परिजनों का कहना था कि जिस व्यक्ति के सहारे परिवार के भविष्य के सपने जुड़े थे, उसकी असामयिक मौत ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। परिजनों ने बलराम की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उधर, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने उस ठेकेदार के दरवाजे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया, जो करीब दो माह पूर्व उसे मजदूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.