तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तय
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- हैदराबाद। तेलंगाना में कांग्रेस ने अगले साल मार्च में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए समा राममोहन रेड्डी और आर सर्वोत्तम रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राममोहन रेड्डी राज्य कांग्रेस के मीडिया विभाग प्रमुख रहे हैं। वहीं, सर्वोत्तम रेड्डी दिवंगत मंत्री आर दामोदर रेड्डी के बेटे और उद्यमी हैं। चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है और मतदाताओं के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। यह भी पढ़ें- यूपी राज्यसभा चुनाव: नामांकन के लिए पहुंचे सपा उम्मीदवार रामोगपाल यादव और धनराज नथवानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.