तेलंगाना में 'अब्दुल' का क्या हुआ? मुस्लिमों को नेता बनाने की बात पर ओवैसी से कांग्रेस ने पूछा
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अल्पसंख्यकों की राजनीति को हवा दे दी है। इसका असर तेलंगाना तक में देखने को मिल रहा है। ओवैसी ने मुस्लिमों से अपील करते हुए कहा था कि नेहरू-गांधी परिवार या यादवों पर निर्भर रहना छोड़कर अपने समुदाय के भीतर से ही नेता तैयार करें। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि वे एक ऐसा नेतृत्व फॉर्मूला दूसरों को बता रहे हैं, जिसे उन्होंने खुद अपने राज्य में कभी लागू नहीं किया। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में कांग्रेस के हैदराबाद लोकसभा सीट के प्रभारी मोहम्मद वलीउल्लाह समीर के हवाले से कहा, "ओवैसी एक ऐसा नेतृत्व फॉर्मूला बता रहे हैं, जिसे उन्होंने खुद हैदराबाद या तेलंगाना में कभी लागू नहीं किया।" उन्होंने कहा, "...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.