मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के खेमकरण पकड़ी गांव के एक मजदूर की तेलंगाना में हुए हादसे में मौत हो गई। मृतक रत्नेश कुमार (22) के शव को उसके पिता फगुनी दास लेकर वहां से लौट रहे हैं। वह शुक्रवार को दुर्घटना का शिकार हुआ था। पूर्व मुखिया चंदेश्वर साह ने बताया कि रत्नेश अपने पिता के साथ करीब पांच वर्ष से तेलंगाना के एक स्टोन-चीप फैक्ट्री में काम करता था। हाल ही में वह छुट्टी लेकर घर आया था। दो महीने पहले फिर काम पर तेलंगाना लौटा था। उसकी मौत की खबर से उसकी मां शकुंतला देवी वर्ष और दादी जिलेबिया देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक भाई में अकेला था। विवाह के लिए उसका छेका हो गया था। विवाह की तिथि अभी तय नहीं हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.