वाराणसी, मार्च 21 -- चौबेपुर (वाराणसी)। तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने शुक्रवार शाम सपरिवार मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक किया। पुजारी रिंकू गिरि, मुन्ना गिरि, लालू गिरि और गौरव गिरि ने जलाभिषेक और भव्य आरती कराई। राज्यपाल ने यहां चल रहे विकास कार्यों को देखा। बोले, विकास कार्यों की बदौलत यह क्षेत्र पर्यटन टूरिस्ट का हिस्सा होगा। यहां रोजगार भी बढ़ रहा है। गोस्वामी समाज ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...