नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- वैकल्पिक हेडिंग:: चुनाव राज्यों में गिग वर्कर्स को साधेगी कांग्रेस तेलंगाना में गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर योजना लागू करने के बाद कांग्रेस दूसरे प्रदेशों में भी इसे लागू कर सकती है। पार्टी चुनाव राज्यों के घोषणापत्र में भी गिग वर्कर्स के लिए इस योजना को शामिल करने की तैयारी कर रही है। यह भी पढ़ें- उन्हें लोकतंत्र के बारे में बात करने का अधिकार नहीं, राहुल गांधी पर क्यों भड़क गए CM सायचुनावी राज्यों में योजना लागू करने की तैयारी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि तेलंगाना ने कर्नाटक के मुकाबले गिग वर्कर्स के लिए बेहतर योजना शुरू की है। उम्मीद है कि दूसरे राज्य भी इन कामगारों के लिए सामाजिक कल्याणा की योजना शुरू करेंगे। हिमाचल प्रदेश भी ऐसी योजना लागू करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी यूपी, पंजाब, उत्तराखं...