नई दिल्ली, फरवरी 26 -- तेलंगाना सीआईडी ने 792 करोड़ रुपये के निवेश धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में फाल्कन समूह के पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की अतिरिक्त महानिदेशक चारू सिन्हा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस जुर्म में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विकास कुमार सखारे को बुधवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। यह मामला आरोपियों द्वारा फाल्कन इनवॉइस डिस्काउंटिंग एप्लीकेशन बनाकर निवेशकों को धोखा देने से संबंधित है। आरोप है कि इस मामले में 7,056 लोगों से करीब 4,215 करोड़ रुपये इकट्ठा किए गए और इनमें से 4,065 लोगों से फाल्कन इनवॉइस डिस्काउंटिंग ऐप के तहत काम करने वाली कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 792 करोड़ रुपये की ठगी की। शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला पीड़ितों की शिकायतों पर साइबराब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.