बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। ईरान-इजरायल अमेरिका युद्ध के हालात का असर अब स्थानीय बाजारों में साफ नजर आने लगा है। बीते कुछ दिनों में खाद्य तेल, ड्राई फ्रूट और मसालों की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। खुदरा बाजार में सरसों तेल की कीमत में 10 से 15 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। करीब 25 दिन पहले 170-175 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला सरसों तेल अब 180-185 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं रिफाइंड तेल के दाम भी 135 रुपये से बढ़कर लगभग 150 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट में करीब 50 रुपये प्रति किलो और धनिया में लगभग 15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 55 प्रतिशत खाद्य तेल आयात करता है, ऐसे में वैश्विक उतार-चढ़ाव का सीधा अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.