मधुबनी, फरवरी 26 -- मधुबनी। जिले की बेटियों और महिलाओं के सपनों को पंख देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने बताया कि मधुबनी को "तेरे-मेरे सपने" योजना के लिए चयनित किया गया है। इसके तहत जिले में शीघ्र ही एक तेरे-मेरे सपने केंद्र स्थापित होगा, जहां काउंसलिंग और पारिवारिक समन्वय की प्रक्रिया को संस्थागत रूप दिया जाएगा। इस पहल को संवेदनशील सामाजिक हस्तक्षेप बताते हुए कहा कि कई बार परिवारों में संवाद की कमी के कारण बेटियों और बहुओं के सपने अधूरे रह जाते हैं। तेरे-मेरे सपने योजना का उद्देश्य यही है कि जहां आपसी सहमति नहीं बन पा रही है, वहां संवाद और समझ के जरिए समाधान निकाला जाए। उन्होंने एसपी योगेंद्र कुमार को एक सप्ताह के भीतर जिले की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.