तेरी डोली उठने से पहले मेरी अर्थी उठेगी; प्रेमिका की शादी में जाने की बात कहकर निकले युवक का शव मिला
हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 30 -- आगरा के सिकंदरा में यूपीएसआईडी मार्ग स्थित गहरे नाले में मंगलवार को मिला शव महादेव नगर, कैलाश मोड निवासी सोनू चौधरी (26) का निकला। 22 जुलाई को उसकी प्रेमिका की शादी थी। दोस्त के घर से प्रेमिका की शादी में जाने की बोलकर निकला था। तभी से लापता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह डूबना आई है। पुलिस मामले को खुदकुशी मानकर चल रही है। हालांकि परिजन इससे संतुष्ट नहीं हैं। महादेव नगर निवासी सोनू चौधरी एक जूता कंपनी में काम करता था। गोवर्धन, मथुरा निवासी एक युवती से उसका अफेयर था। उसके घरवाले शादी के लिए तैयार थे। कुछ माह पूर्व दोनों की सगाई भी हो गई थी। युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। जाति शादी में अड़चन बन रही थी। घरवालों ने प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय कर दी।प्रेमिका की शादी में शामिल होने निकला था इस वजह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.