अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददता। तालानगरी स्थित श्री मंगलकारी बालाजी महाराज मंदिर का दो दिवसीय 20वां वार्षिकोत्सव भजन संध्या व महायज्ञ के साथ पूरा हुआ। बड़ी संख्या में भक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भजनों पर भक्तों ने खूब नृत्य किया। मंगलवार सुबह श्री मंगलकारी बालाजी मंदिर परिसर में पांच कुंडीय यज्ञ में वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री, रवि शास्त्री ने मुख्य यजमान शहर के उद्योगपति धनजीत बाड्रा से प्रधान कुंड में आहुतियां दिलवाईं। महायज्ञ के बाद कलाकारों द्वारा मेवाओं से निर्मित छप्पन भोग बंगला का दिव्य दर्शन कराया गया। शुभारंभ यूपीएसआईडीसी के चेयरमेन श्याम गोपाल ने किया। दोपहर 3 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। शाम को एक शाम श्री बालाजी के नाम से भजन संध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.