मथुरा (वृंदावन), अगस्त 16 -- Video Viral: हरियाली तीज पर व्यवस्था बनाने के लिए वृंदावन में काफिला रोकने पर भाजपा विधायक डीएसपी पर भड़क गए। विधायक और डीएसपी के बीच खासी गरमागर्मी हो गई। आग बबूला हुए विधायक ने डीएसपी की हैसियत बताते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। विधायक और डीएसपी के बीच बहसबाजी की सूचना पर अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने की कोशिश की। बीच सड़क पर हुए इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जाता है कि अलीगढ़ के कोल से भाजपा विधायक अनिल पाराशर शनिवार की रात को हरियाली तीज के अवसर पर ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन करने आए थे। प्रोटोकॉल के तहत विधायक के आने की खबर स्थानीय प्रशासन को दी गई, जिसके चलते बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को उन...