मऊ, मार्च 16 -- मऊ। जनपद आगरा एवं कासगंज में स्कूली वाहनों की दुर्घटनाओं को देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को परिवहन कार्यालय में 13 विद्यालय वाहनों का फिटनेस चेकिंग किया गया। आगरा एवं कासगंज में फिटनेस फेल वाहनों के प्रयोग के कारण सड़क दुर्घटनाएं हुई। जिनके कारण विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। एआरटीओ सोहेल अहमद ने बताया कि समस्त स्कूली वाहनों की फिटनेस चेकिंग की जाएगी। अगर कोई स्कूली वाहन मानक के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.