मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के चंदवारा ढाब में बूढ़ी गंडक नदी पर 13 साल से बन रहा पुल अब तक चालू नहीं हो सका है। पुल निर्माण के शिलान्यास के बाद वर्ष 2012 से ही इसके आसपास की जमीनों की कीमत 10 गुनी हो गई। वहीं, अब इस पुल के अप्रोच पथ निर्माण शुरू होते ही जमीन पर कब्जे का खेल काफी बढ़ गया है। ऐसे में इलाके में भू-विवाद में बढ़ोतरी हुई है।बीते दो माह में चंदवारा घाट इलाके से 14 भू-विवाद के मामले अहियापुर थाने में दर्ज हुए हैं। जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट के चार मामले दर्ज किए गए। जमीन कब्जे के विवाद में रंगदारी के मामले भी दर्ज हुए हैं। जमीन कीमती हो जाने के बाद इलाके में भू-कारोबारियों की गतिविधियां भी बढ़ गई है। चंदवारा ढाब में बन रहे पुल से जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज, चंदवारा चर्च रोड, जेल चौक, बखरी, अब्दुल नगर, ...