तेरह वर्षीय किशोरी लापता, पांच पर मुकदमा
प्रयागराज, जून 15 -- दरियाबाद निवासी एक तेरह वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। उसकी मां ने अतरसुइया थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया कि 13 जून की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी को मोहल्ले का अरमान बहला-फुसलाकर साथ ले गया। साहिल, रिजवान, अदनान और सैफ ने अरमान की मदद की। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। आरोप है कि अरमान उसके बेटे को गोली मारने की धमकी देता था। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.