तेरह वर्षीया पुत्री को शादी की नीयत से भगा ले जाने की शिकायत
खगडि़या, मई 23 -- बेलदौर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के तेरह वर्षीया नाबालिग लड़की की मां ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के एक 18 वर्षीय युवक को शादी करने की नीयत से भगा ले जाने की शिकायत की है। घटना शुक्रवार के अहल सुबह की बताई जा रही है। जानकारी पर जब पीड़िता संबंधित युवक के माता-पिता से इसकी शिकायत की तो वे गाली गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो गए। आवेदिका ने इस कार्य में सहयोग करने के लिए युवक के माता-पिता एवं रिश्तेदारों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पुत्री की सकुशल बरामदगी करने का अनुरोध पुलिस से की है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.