सुल्तानपुर, फरवरी 14 -- कूरेभार, संवाददाता। थाना कूरेभार क्षेत्र की एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना के तेरह दिन बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने से कार्रवाई की गति पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद समय रहते रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जानकारी के अनुसार एक गांव की महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 1 फरवरी 2026 की शाम करीब छह बजे बाजार से पैदल अपने घर लौट रही थीं। पटना ताल के पास गांव शंकरगढ़ निवासी राम यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव बाइक से आया और उन्हें जबरन बैठाकर छोड़ने की बात कही। आरोप है कि बाइक पर बैठाने के बाद उसने रास्ते में अश्लील बातें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस पहले तो लीपापोती की बाद, तेरह दिन बा...