तेरह-चार पुल के पास नहर में घड़ियाल दिखने से मचा हड़कंप
महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के नारायणी गंडक नहर में तेरह-चार पुल के पास एक घड़ियाल दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बहुआर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की। बहुआर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि झुलनीपुर खड्डा नहर के तेरह-चार पुल पर एक घड़ियाल देखे जाने की सूचना मिली है। इसे देखते हुए नहर के आसपास रहने वाले ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- तेंदुए की आहट से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी चौकी प्रभारी ने आसपास के लोगों से कहा कि नहर में स्नान करने, मछली पकड़ने अथवा पशुओं को पानी पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.