तेरही ना करने का लिया गया संकल्प
भदोही, मई 15 -- भदोही, संवाददाता। शहर के जलालपुर पनवरिया मोहल्ले में ब्रह्मभोज (तेरही) ना करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान नरेंद्र यादव की माता जी के निधन पर श्रद्धांजिल सभा का आयोजन किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास यादव ने कहा कि तेरही सामाजिक बुराई है। इससे हम सभी को बचना चाहिए। आह्वान किया कि शादी-विवाह में भी फिजूलखर्ची को रोकना समय की मांग है। उन्होंने नरेंद्र यादव द्वारा उठाए गए कदम को सराहा। इस मौके पर डा. गनेश यादव ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि बेटियों की शादियों में फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। इस मौके पर विधान यादव, बनारसी यादव, वीरेंद्र, संतोष, रवि शिवकरन यादव, रामधर यादव, प्रदीप यादव, सर्वेश यादव एडवोकेट आदि रहे। बीडीएच 03: शहर के जलालपुर पनवरिया में गुरुवार को आयोजित श्रद्धांजिल सभा में शामिल लोग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.