मिर्जापुर, दिसम्बर 4 -- मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के कोटवां गांव के पास मंगलवार शाम बाइक के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। वह एक तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़री थाना क्षेत्र के कोहरा का देवरी गांव निवासी 55 वर्षीय गौतम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उनका इसी थाना क्षेत्र के भरपुरा में ससुराल है, जहां सास की कुछ दिनों पूर्व मौत हो गई थी। मंगलवार को उनकी तेरहवीं थी। गौतम अपनी सास की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम ससुराल से घर लौट रहा था। जैसे ही पड़री के कोटवां गांव के पास पहुंचे। उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक की चपेट में आने से गौतम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मंडलीय अस्पताल म...