मैनपुरी, मई 2 -- कुरावली। डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी की नई पहल के तहत अब परिवार के मुखिया के निधन के बाद तेरहवीं संस्कार के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मृतक के घर जाएंगे। जहां वह शोक संतप्त परिजनों को संवेदना पत्र, विरासत दर्ज खतौनी की प्रति और स्मृति स्वरूप फलदार पौधा भेंट करेंगे। शनिवार को इस योजना की शुरुआत तहसील क्षेत्र के ग्राम अलूपुरा में स्व. शांतिशरण पुत्र भगवंत सिंह की तेरहवीं के अवसर पर की गई। कुरावली तहसील में यह पहला मौका रहा जब इस प्रकार संवेदना पत्र वितरित किया गया। एसडीएम शिव नरेश सिंह, प्रभारी तहसीलदार अखिल गोयल और लेखपाल विशाल राजपूत मृतक के घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- मौके पर ही डीएम ने खतौनी ठीक करवाकर उपलब्ध कराई अधिकारियों ने परिजनों को जिलाधिकारी का संवेदना संदेश, खतौनी की प्रति और एक फलदार पौधा भेंट कर उन्हें सांत्वना द...