एटा, मार्च 16 -- मोहल्ला शांति नगर में तेरहवीं की दावत के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव के साथ फायरिंग होने लगी। घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल अंकित पांडेय ने बताया कि मोहल्ला शांति नगर स्थित अतिथि निवास गेस्ट हाउस में ताऊ की तेरहवीं की दावत चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। उसने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो एक पक्ष ने तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।पथराव के दौरान पत्थर लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.