प्रयागराज, फरवरी 23 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाना क्षेत्र के पन्ने गांव में रविवार रात तेरहवीं कार्यक्रम में जमकर मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। कार्यक्रम की आयोजक महिला ने कई रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पन्ने गांव निवासी निर्मला देवी के पति की तीन दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी। रविवार को तेरहवीं का कार्यक्रम रखा गया था जिसमे कुछ खास रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। किसी बात को लेकर रिश्तेदारों में कहासुनी शुरू हुई जो मारपीट में तब्दील हो गई। घटना मौके पर अफरातफरी मच गई। महिलाएं, बच्चे शोर मचाए तो किसी ने सूचना थरवई पुलिस को दी। मौके पर थाने से पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले फरार हो गए। एक रिश्तेदार महिला ने अपने साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.